दूसरे दिन भी समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में हजारों राहगीरों को पिलाया गया ठंडा पेय:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल शिल्पांचल में प्रचंड गर्मी एवं शरीर को झुलसाते तापमान के कारण शिल्पांचल में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जरूरत के काम से जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं इनकी काफी बुरी हालत हो रही है। कई लोग पानी की कमी से बीमार भी पड़ रहे हैं। इसी के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से आज दूसरे दिन भी कल्ला बाईपास मोड मे हजारों लोगों को शीतल पेयजल एवं मीठा शरबत पिलाया गया। आपको बता दें कि कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से कल भी यहां 5 हजार से भी ज्यादा राहगीरों को पानी पिलाया गया था । इसी सेवा को आज भी जारी रखते हुए राहगीरों को ठंडा पेय पिलाया गया ताकि इस प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल सके । यह पहला मौका नहीं है जब विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने इस तरह का कोई सामाजिक कार्य किया हो । करीब तीन दशकों से वह विभिन्न सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं चाहे वह कोरोना में हजारों की संख्या में लोगों को राशन उपलब्ध कराना हो या फिर किसी जरूरतमंद को बीमारी या फिर पढ़ाई के लिए मदद करना हो। कृष्णा प्रसाद ने हमेशा लोगों की सेवा करने को ही अपना लक्ष्य बनाया है। इनका कहना है कि भगवत सेवा का सबसे अच्छा तरीका है इंसान की सेवा करना क्योंकि नर में ही नारायण बसते हैं












