फिरोज खान एफके ने दो डिप्टी मेयर के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुरे आसनसोल वासियों की तरफ से शुक्रिया अदा करते हुए पत्र भेजा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम का दो डिप्टी मेयर का फाइनल अप्रूवल मिल गया और आज दोनो डिप्टी मेयर अभिजित घटक और वसीमुल हक ने शपथ भी लिया।
समाज सेवी और मशहुर इंटरनेशनल बिजनेसमैन फिरोज खान एफके ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी को आधिकारिक पत्र लिख कर शुक्रिया अदा किया और उनके फैसले की सराहना की कि आखिरकार आसनसोल नगर निगम के लिए दो डिप्टी मेयर को मंजूरी दे दिया गया।
फिरोज खान एफके ने पत्र में ममता बनर्जी का पुरे आसनसोल वासियो की तरफ से शुक्रिया अदा किया और उनके फैसले की सराहना करते हुए लिखा के अंततोगत्वा वेस्ट बंगाल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट में संशोधन करते हुए दो डिप्टी मेयर को मंजूरी दे दिया गया और आसनसोल नगर निगम राज्य का पहला म्यूनिसिपल हुआ जहां दो डिप्टी मेयर हुए। इससे पुरे आसनसोल के लोगो में खुशी देखी जा रही है और सारे लोग गर्व मेहसूस कर रहे हैं।साथ ही साथ फिरोज खान एफके ने दोनों डिप्टी मेयर को मुबारकबाद देते हुए उन पर पूरा भरोसा जताया कि ये दोनो डिप्टी मेयर हमेशा की तरह समाज के लिए बेहतरीन काम करेंगे और लोगो की समस्याएं हल करेंगे और उन के साथ हमेशा खड़े रहेंगे क्योके ये दोनो डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और वसीमुल हक हर समय लोगो की समस्याओं में खड़े रहते हैं और हर समाज के काम में हमेशा आगे रहते हैं । उन्होंने लिखा कि आसनसोल के लोग इन दोनो डिप्टी मेयर के नाम से बहुत खुश और संतुष्ट हैं












