नेताजी मैदान में शुरू हुआ सामुदायिक भवन के काम की शुरुआत:
1 min read
आसनसोल : लंबे समय से प्रतीक्षित सामुदायिक भवन या सार्वजनिक सांस्कृतिक केंद्र का काम आज से नेताजी मैदान में शुरू हो गया। । इस मौके पर उपस्थित 84 नंबर वार्ड के पार्षद ड देवाशीष सरकार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस न केवल चुनाव से पहले बल्कि चुनाव के बाद भी हमेशा जनता के साथ रहती है तथा जनता से किए गए वादे को पूरा करती है । उन्होंने भाजपा और उसके साथियों से सवाल किया कि इस वार्ड में उनकी पार्टी बीस साल में जो नहीं कर पाई, वह हमारी पार्टी ने एक साल में कैसे कर दिया । इसका जवाब भी खुद ही देते हुए उन्होंने कहा कि वह इसलिए क्योंकि यह तृणमूल कांग्रेस है जो हमेशा लोगों के लिए सोचती है।












