shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अभिजीत घटक और वसीम उल हक ने ली डेप्युटी मेयर पद की शपथ:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में अभिजीत घटक और वसीम उल हक ने डिप्टी मेयर के रूप में शपथ ग्रहण किया । विधान उपाध्याय ने इनको शपथ वाक्य पाठ कराया आपको बता दें कि बीते डेढ़ वर्षो से आसनसोल नगर निगम में 2 डिप्टी मेयर का मसला अधर में लटक रहा था पश्चिम बंगाल के तत्कालीन राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार द्वारा किए गए नियमों में फेरबदल पर हस्ताक्षर नहीं किए थे जिस वजह से मामला लटका हुआ था इसके उपरांत ला गणेशन जब राज्यपाल के रूप में आए तब भी इस मामले का निपटारा नहीं हुआ लेकिन सीवी आनंद बोस के राज्यपाल बनने के बाद उन्होंने नए विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया जिससे दो राज्यपाल बनाने की अड़चन दूर हो गई इसके बाद आज आसनसोल नगर निगम में अभिजीत घटक और वसीम उल हक को शपथ दिलाई गई इस मौके पर टीएमसी समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था बड़ी संख्या में टीएमसी समर्थक आसनसोल नगर निगम पहुंचे और पटाखे फोड़ कर अपनी खुशियों का इजहार किया ।

टीएमसी समर्थकों में उत्साह इस कदर देखा गया कि इतनी गर्मी में भी अपने नेता के समर्थन में यह लोग बड़ी संख्या में आसनसोल नगर निगम पहुंचे इसके बाद नगर निगम के मुखोमुखी हॉल में दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई वसीम उल हक और अभिजीत घटक दोनों का ही कहना था कि वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उनको यह मौका दिया है ।

अभिजीत घटक ने कहा कि भले ही शपथ आज दिलवाई जा रही हो लेकिन जनता के लिए कार्य उन लोगों ने काफी पहले से ही करना शुरू कर दिया है इसके साथ ही उन्होंने कहा के आसनसोल नगर निगम द्वारा जिन दुकानदारों को हटाया गया है उनको बहुत जल्द पुनर्वास भी दिया जाएगा क्योंकि टीएमसी कभी किसी के रोजगार को छीनने में विश्वास नहीं रखती हालांकि इसे लेकर विरोधियों द्वारा कटाक्ष भी किया जा रहा है भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि डेढ़ साल बाद डिप्टी मेयर पद की शपथ दिलाई जा रही है वह भी इसलिए क्योंकि इनमें से एक मंत्री के भाई हैं और दूसरा अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं दोनों को ही संतुष्ट करने के लिए यह काम किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page