देश के दो पुर्व प्रधानमंत्रीयों की मुर्ती हटाने के कारण कुल्टी में हुआ विवाद:
1 min read


कुलटी :कुलटी में भाजपा पार्टी कार्यालय के पास भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मूर्तियां लगी थी । इन मूर्तियों का अनावरण कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया था इन मूर्तियों को उनकी जगह से हटा दिए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद खड़ा हो गया मामला सांकतोड़िया फांड़ि तक पहुंच गया । कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अभिजीत आचार्य द्वारा यह काम किया गया है हालांकि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और कांग्रेस नेता चंडी चटर्जी ने कहा कि बाप्पा आचार्य ने एक गलती की है और मूर्तियों को ठीक करके फिर से लगाने की बात थी इसलिए उनको हटाया गया था लेकिन लोगों को लगा कि इन मूर्तियों को तोड़ा गया है और उनकी जगह से हटा दिया गया है जिस वजह से यह तनाव पैदा हुआ उन्होंने कहा कि मरम्मत के लिए इन मूर्तियों को हटाया गया था उन्हें फिर से उनकी जगह पर लगा दिया जाएगा हालांकि इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष और पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने मूर्तियों को तोड़े जाने की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा कि यही भाजपा के संस्कृति है भाजपा ने इससे पहले उत्तर प्रदेश त्रिपुरा आदि राज्यों में भी यही हरकत की है अब वह पश्चिम बंगाल में भी इस तरह की हरकतें कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दोनों भारत रत्न है और उनकी मूर्तियों को तोड़ा जाना निंदनीय है उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी चेयरमैन उज्जवल चटर्जी से इस मामले की रिपोर्ट लेंगे और वहां के स्थानीय टीएमसी नेताओं को घटनास्थल पर भेजकर पूरी जानकारी हासिल करेंगे












