प्रचंड गर्मी में लोगों को राहत दिलाने समाजसेवी कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत:
1 min read
आसनसोल :बीते कुछ दिनों से आसनसोल शिल्पांचल में प्रचंड गर्मी पड़ रही है जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कुदरत का कहर गर्मी के रूप में लोगों पर बरपा हो रहा है ऐसे में आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद हर समय की भांति इस बार भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आए हैं कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में आज आसनसोल के कल्ला मोड़ बाईपास के निकट राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान 5000 से भी ज्यादा राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया ।

गर्मी की इस तपिश मे जरूरी काम से बाहर निकले लोगों के चेहरे पर यह मीठा शरबत पीकर राहत देखी गई आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद इस तरह के किसी सामाजिक कार्य में आगे बढ़े हैं इससे पहले भी उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया है चाहे वह ठंडी के मौसम में कंबल वितरण हो या लॉकडाउन के दौरान लोगों को राशन पहुंचाने का काम हो कृष्णा प्रसाद ने हमेशा ऐसे कार्यों को अंजाम दिया है जिससे समाज के एक बहुत बड़े वर्ग को राहत मिले । इस दौरान न सिर्फ इंसानों को बल्कि पशुओं को भी पानी पिलाया गया क्योंकि समाजसेवी कृष्णा प्रसाद का कहना है कि हर प्राणी में ईश्वर का वास होता है












