पार्षद राजू सिंह के नेतृत्व में मनाई गई कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती:
1 min read
रानीगंज :कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन के अवसर पर पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भी कवि गुरु को याद किया जा रहा है इसी क्रम में रानीगंज के 91 नंबर वार्ड में पार्षद राजू सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां राजू सिंह के नेतृत्व में सबसे पहले कवि गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत उनके नेतृत्व में तकरीबन 200 स्थानीय बच्चों में चॉकलेट पेंसिल कॉपियां बांटी गई इस मौके पर राजू सिंह ने कहा आज कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है रविंद्र नाथ टैगोर ने बंगाल को वह गौरव दिलाया था जिसके वह हकदार है उन्होंने नई पीढ़ी से रविंद्र नाथ टैगोर के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया












