बाल बाल बचा आसनसोल बाजार:
1 min read
आसनसोल :शनिवार दोपहर क़रीब 1:45 पर आसनसोल के पक्का बाज़ार के सिराजुल हक़ लेन स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान ‘आशा इम्पोरियम’ के निकट एक बिजली के खंभे में आग लगने से इलाके में अफ़रा तफ़री मच गई। तुरंत बिजली विभाग एवं दमकल को फ़ोन के द्वारा सूचित किया गया । बिजली विभाग के अधिकारियों ने फौरन कार्रवाई करते हुए मेन लाइन काट कर बिजली की आपूर्ति को तुरंत बंद किया और आग को फैलने से रोक दिया। दुसरी तरफ स्थानीय दुकानदारों ने बालू के कई बोरे छत से बिजली के खम्बे पर डाल के आग पर क़ाबू पाया। लोग यह सोचकर ही आतंकित हैं कि इस तरह की घटना अगर कोई बड़ा रूप ले लेती तो जान माल का कितना नुक्सान हो सकता था। परिस्थिति भयावह हो सकती थी क्योंकि बाजार के अंदर दमकल के घुसने की जगह नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या से ना जाने बाज़ार के लोगों को कब छुटकारा मिलेगा । घटना स्थल पर स्थानीय दुकानदार सहित मुकेश शर्मा, आसनसोल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के आनंद परीक, अशोक अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल, बिजय माख़रिया, मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाख़ा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल सहित कई और लोग मौजूद थे ।














