shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

संप्रिति भवन में हज पर जाने वाले व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण:

1 min read

बर्नपुर :बहुत जल्द पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हज के लिए रवाना होंगे आज हज पर जाने वाले व्यक्तियों का बर्नपुर के संप्रति भवन में टीकाकरण हुआ इस मौके पर यहां पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर यूनुस आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक 84 नंबर वार्ड के पार्षद और 6 नंबर बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अफरोज उपस्थित थे इन सभी की निगरानी में यहां पर हज पर जाने से पहले श्रद्धालुओं का टीकाकरण हुआ इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हज पर जाने से पहले सरकारी निर्देशों के अनुसार यहां पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और मेनिनजाइटिस और खसरे का टीका लगाया गया उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में कुल 330 श्रद्धालु हज के लिए रवाना होंगे जिनमें से 230 श्रद्धालुओं को आसनसोल में और बाकी श्रद्धालुओं का टीकाकरण दुर्गापुर में होगा उन्होंने कहा कि यह कार्य सरकारी निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है आसनसोल नगर निगम के डेप्युटी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि आज हज पर जाने वाले व्यक्तियों का टीकाकरण और उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार यह काम हर साल किया जाता है इसके साथ ही उनको प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है साथ ही उनको एक स्वास्थ्य कार्ड भी दिया जाएगा जो हज पर जाने से पहले देखा जाएगा भारत सरकार और सऊदी सरकार के नियमानुसार हज पर जाने वाले हर एक व्यक्ति का खसरा और मेनिनजाइटिस का टीका लगना जरूरी है उन्होंने कहा कि आज वही कार्यक्रम किया जा रहा है ताकि पश्चिम बर्दवान जिले से हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो । वहीं 84 नंबर वार्ड पार्षद और बोरो चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार ने कहा कि हज पर जाने से पहले सरकारी नियमानुसार जो टीकाकरण किया जाता है आज वह किया जा रहा है साथ ही यहां पर सभी को एक हेल्थ कार्ड भी दिया जाएगा जिसके बिना हज पर जाना संभव नहीं है यह कार्य सरकारी नियमानुसार किया जा रहा है और हर साल हज पर जाने से पहले इसे किया जाता है उन्होंने कहा कि इससे हज पर जाने वाले व्यक्तियों को एक ही जगह पर यह सारी सुविधाएं मिल जाती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page