प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ भव्य आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के दिन से ही शिल्पांचल में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज उन सभी कार्यक्रमों का समापन हुआ इस बारे में जानकारी देते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था बुद्ध पूर्णिमा के दिन कल्ला प्रभु छठ घाट से कलश यात्रा निकाली गई थी 3 किलोमीटर रास्ते की परिक्रमा करके शिव मंदिर में पवित्र जल अर्पित किया गया इसके उपरांत 24 घंटे के अखंड हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया । इसके समापन के बाद राम विवाह का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित हुए थे इस मौके पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया उन्होंने कहा कि तकरीबन 35000 से भी ज्यादा श्रद्धालु मंदिर परिसर में आए थे और उन्होंने इन धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जो भी आयोजन किया गया था वह आसनसोल मैं इससे पहले कभी नहीं हुआ और यह सब ईश्वर की कृपा रही जिस वजह से यह संभव हो सका उन्होंने कहा कि इस्कॉन मंदिर से आए पंडितों द्वारा यहां हरिराम किया गया जिससे एक अलौकिक परिमंडल का संचार हुआ उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी वह ऐतिहासिक था












