इस्माइल 60 फूट इलाके में अमृता सेवा केंद्र ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के इस्माइल 60 फूट इलाके में अमृता सेवा केंद्र की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर अमृता सेवा केंद्र की एक पदाधिकारी ने बताया कि हर साल पहले मई को अमृता सेवा केंद्र की तरफ से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। यह एक पूरी तरह से महिला संचालित सेवा केंद्र है जहां महिलाओं द्वारा रक्तदान किया जाता है । उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि हर साल की तरह इस साल भी करीब 35 यूनिट रक्त संग्रह किया जा सकेगा । उन्होंने बताया कि क्योंकि अभी आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी है ऐसे में इस रक्तदान शिविर के जरिए वह इस कमी को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं प्रवीर धर ने कहा कि आज अमृता सेवा केंद्र की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे महिलाएं रक्तदान कर रहीं हैं । उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है ऐसे ने इस तरह के आयोजन काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं । उन्होंने अमृता सेवा केंद्र से जुड़ी महिलाओं की सराहना की और कहा कि जिस तरह से यह महिलाएं रक्तदान करने के लिए आगे आई हैं सभी को आगे आने की जरूरत है ताकि रक्त की कमी से किसकी मौत न हो












