shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मंत्री मलय घटक ने 15 नंबर वार्ड में किया दो रास्तों का शिलान्यास:

1 min read

आसनसोल :आज राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक ने 15 नंबर वार्ड में दो रास्तों तथा ड्रेन के कार्य का उद्घाटन किया । इस मौके पर उनके साथ बोरो चेयरमैन अनिमेष दास स्थानीय पार्षद श्याम सोरेन पार्षद अर्जुन माजी सहित इस वार्ड के तमाम बाशिंदे उपस्थित थे। श्याम सोरेन ने बताया कि यह निर्माण कार्य एडीडीए द्वारा करवाया जाएगा। कटागोरिया में बनने वाली सड़क की लागत 26 लाख तो वहीं नया बस्ती में बनने वाली सड़क की लागत 27 लाख रुपए आएगी । वहीं शिलान्यास के दौरान मलय घटक ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई नेत्री सही मायने में जनता का विकास कर सकती हैं तो उनका नाम है ममता बनर्जी उन्होंने कहा कि इससे पहले बंगाल में वामपंथियों का राज था उस समय विकास के नाम पर क्या हुआ यह सभी ने देखा है आज केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है वह भी विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है बस पेट्रोल डीजल रसोई गैस और अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में इजाफे कर रही है उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार बनते वक्त भाजपा द्वारा जो भी वादे किए गए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ चाहे वह हर एक के अकाउंट में 15 लाख रुपए डालने की बात हो या सालाना दो करोड़ नौकरियां देने की बात भाजपा कोई भी वादा पूरा करने में विफल रही है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट ही किसी भी इंसान की सबसे बड़ी ताकत होती है और जाहिर सी बात है कि कोई भी इंसान उसी को अपना वोट डालेगा जो उसके लिए विकास के कार्य कर रहा हो मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह बात साबित हो चुकी है कि अगर पूरे देश में आम आदमी का विकास कोई कर सकती हैं तो वह है ममता बनर्जी । मंत्री ने कहा की बहुत जल्द आसनसोल में एक बहुत बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है जहां पर 500 से लेकर 600 लोगों को रोजगार मिलेगा उनकी कोशिश रहेगी कि यह रोजगार स्थानीय युवाओं को मिले इसके साथ ही उन्होंने इस वार्ड के पार्षद श्याम सोरेन को कहा कि वह इस वार्ड में एक सरकारी जमीन चिन्हित करें जहां पर की एक हेल्थ सेंटर बनाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page