shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता की हत्या को लेकर जारी टीएमसी भाजपा वाक्युद्ध:

1 min read

आसनसोल :राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन दहाड़े भाजपा नेता राजेंद्र साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इसके खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चा खोल दिया गया है। भाजपा की तरफ से 48 घंटे का अल्टिमेटम दिया गया था और चेतावनी दी गई थी कि अगर इस दौरान दोषियों को नही पकड़ा गया तो भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी । आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है इसे लेकर टीएमसी नेता वी शिवदासन उर्फ दासु ने कहा कि किसी की भी मौत दुर्भाग्य जनक होती है और टीएमसी इसकि तीव्र निंदा करती है उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जांच में जुट गई है और बहुत जल्द दोषियों को पकड़ लिया जाएगा लेकिन हर मामले में भाजपा द्वारा जिस तरह से सीबीआई जांच की मांग की जा रही है वह सही नहीं है उन्होंने कहा कि पुलिस पर भरोसा रखने की आवश्यकता है क्योंकि पुलिस निष्पक्ष जांच करती है और सीबीआई द्वारा हर मामले में जांच की मांग करना पुलिस के मनोबल को गिराने वाली बात है उन्होंने कहा कि सीबीआई तो इतने सालों से पश्चिम बंगाल में कितने मामलों की जांच कर रही है। कितने मामलों में सीबीआई ने दोषियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है किसी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लेना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन असली अपराधियों को पकड़ने में सीबीआई की कामयाबी बहुत कम है उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक दुर्भाग्यजनक मौत की घटना को लेकर राजनीति कर रही है । उन्होंने कहा कि टीएमसी मृतक के परिवार के साथ खड़ी है ।‌ वहीं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एक शांतिपूर्ण प्रदेश है जहां पर इक्का-दुक्का इस तरह की घटनाएं होती हैं और पुलिस तत्परता के साथ उसकी जांच भी करती है लेकिन भाजपा नेता भाजपा शासित गुजरात हिमाचल प्रदेश या अन्य राज्यों की बात नहीं करते जहां इससे कहीं ज्यादा अपराध संघटित होते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page