आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मीयों द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन:
1 min read
आसनसोल :इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए आसनसोल जिला अस्पताल के कर्मियों द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आज के इस रक्तदान शिविर में आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सकों सहित सभी मेडिकल स्टाफ ने रक्तदान किया इसका मकसद था आसनसोल ब्लड बैंक में जो रक्त की कमी हुई है उसको पूरा करना । इस बारे में आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास ने कहा के इस साल गर्मी में रक्त की कुछ ज्यादा ही कमी हो गई है जिस वजह से थैलेसीमिया मरीजों गर्भवती महिलाओं और सड़क हादसों के शिकार मरीजों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं इसे देखते हुए आज आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सकों कर्मचारियों द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है यहां 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करने के साथ-साथ समाज में यह संदेश भी देना है कि ज्यादा से ज्यादा संगठन इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन करें उन्होंने बताया कि नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के नेतृत्व में 12 तारीख को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा पेडिएक्ट्रीशियन विभाग की तरफ से 9 तारीख को कैंप का आयोजन होगा वह 14 तारीख को अस्पताल के डेप्युटी सुपरीटेंडेंट कंकन राय के क्लब की तरफ से भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा वहीं आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ संदीप चटर्जी ने कहा कि इस गर्मी में रक्त की भारी कमी हो गई है जिस वजह से थैलेसीमिया रोगियों गर्भवती महिलाओं और सड़क हादसों के शिकार रोगियों को काफी परेशानी हो रही थी इसे देखते हुए आज इस शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है उनका विश्वास है कि इस तरह के आयोजनों से ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा कर लिया जा सकेगा












