एफ के ग्रुप को अफ्रीका के युगांडा बिल्डकॉन इंटरनेशनल एक्सपो में किया गया आमंत्रित:
1 min read
आसनसोल :एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने बताया के एफके ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम और प्रोफाइल को देखते हुए अफ्रीका के युगांडा देश में होने वाले दूसरे युगांडा बिल्डकॉन इंटरनेशनल एक्सपो में शामिल होने के लिए आधिकारिक दावत दिया गया है।
अफ्रीका के एक देश युगांडा में पिछले साल की तरह ये दूसरा युगांडा बिल्डकॉन इंटरनेशनल एक्सपो होने जा रहा है जिसमें दुनिया भर के हर देश से कुछ बड़ी बड़ी कंपनीयों को शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही साथ आर्किटेक्ट, इंजीनियर, बिल्डर, डेवलपर, निवेशक, सरकारी अधिकारी और उद्योग संघ भी शामिल होंगे।
एफके ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम और प्रोफाइल को देखते हुए एफके ग्रुप को भी शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर दावत दिया गया है।
फिरोज खान एफके ने बताया के इस इंटरनेशनल एक्सपो में बहुत सारे इंटरनेशनल बिजनेस सेमिनार, कॉन्फ्रेंस होंगे और बहुत सारे इंटरनल बिजनेस का अच्छा मौका मिलेगा जिसे इंटरनेशनल बिजनेस और पार्टनरशिप को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही साथ फिरोज खान एफके ने बताया के एफके ग्रुप को दुनिया के बहुत सारे देशों में फैलाना है जिससे हमारे देश के साथ हमारे शहर आसनसोल का नाम भी पूरी दुनिया में फैले।












