shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बाराबनी में बुथ सशक्तिकरण बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला:

1 min read

बाराबनी :कल शाम बाराबनी के छाताडांगा इलाके में बीजेपी नेता बापी प्रधान के घर पर बीजेपी के बूथ सशक्तिकरण की बैठक चल रही थी.उस मीटिंग में बीजेपी के प्रदेश नेता कृष्णंदु मुखर्जी, आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 105 की बीजेपी पार्षद इंद्राणी आचार्या सहित भाजपा नेतृत्व मौजूद था । आरोप है कि उसी समय बदमाशों ने घर को घेर लिया और बाहर से ईंट-पत्थर फेंके और गाली-गलौज की।काफी देर तक भाजपा नेता बापी प्रधान के घर में कैद रहे। घटना से इलाके में तनाव फैल गया।बाद में बाराबनी पुलिस ने आकर स्थिति को नियंत्रण में किया। इस घटना के बाद आज फिर विधायक अग्निमित्रा पाल, विधायक अजय पोद्दार, आसनसोल भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप डे, प्रदेश भाजपा नेता कृष्णंदु मुखर्जी सहित भाजपा नेता बाराबनी छाताडांगा स्थित बापी प्रधान के घर पहुंचे और उन्होंने बापी प्रधान को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ है । बापी प्रधान ने कहा कि खुद तृणमूल नेता बिस्वजीत ने कुछ बदमाशों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला किया और उन्हें मारने की कोशिश की. लेकिन बिस्वजीत सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बीजेपी तृणमूल को बदनाम करने की साजिश कर रही है. बाराबनी में बीजेपी संगठन नाम की कोई चीज नहीं हैऔर इलाके की जनता ही हमले के बारे में कहेगी कि टीएमसी ने हमला किया है या नहीं। तृणमूल आतंक की राजनीति को नहीं, विकास को मानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page