अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर शहर में कांग्रेस और एआईएमआईएम का विरोध प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से शुक्रवार को गिरजा मोड़ से लेकर लोको टैंक मोड़ तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था इसके तहत सैकड़ों अवैध छोटे-छोटे दुकानों को या तो हटा दिया गया था या तोड़ दिया गया था और स्थाई दुकानों के सामने जो अवैध निर्माण किए गए थे उनको भी बुलडोजर के जरिए तोड़ा गया था आपको बता दें कि आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम ने हाल ही में इस क्षेत्र का दौरा किया था और तभी यहां के सभी दुकानदारों को यह बता दिया गया था के जो भी अवैध निर्माण है उनको तोड़ा जाएगा इसी क्रम में शुक्रवार को यह अभियान चलाया गया था इसके खिलाफ आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाह आलम और प्रसनजीत पुईतुंडि के नेतृत्व में तोड़े गए दुकानों का जायजा लिया उन्होंने उन दुकानों के मालिकों से बात की तथा उनको जो नुकसान हुआ है उसके बारे में भी जानकारी हासिल की इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में बुलडोजर बाबा कहर ढा रहे हैं उसी तर्ज पर चलते हुए आसनसोल नगर निगम में भी मेयर बुलडोजर मेयर बन गए हैं उन्होंने कहा कि यहां पर जो लोग दुकाने लगाकर किसी तरह अपना गुजारा चलाते थे वह सभी गरीब तबके के लोग थे अचानक उनको इस तरह से हटा दिए जाने से उनके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा उन्होंने कहा कि आसनसोल को सुंदर बनाने के वह भी पक्षधर हैं लेकिन इस तरह से किसी के बसे बसाए दुकान को उजाड़ कर ऐसा करने के वह सख्त खिलाफ है इसी के खिलाफ आज वह लोग यहां के दुकानदारों से मिलने आए हैं और मंगलवार को कांग्रेस की तरफ से मैयर से मुलाकात की जाएगी और आसनसोल नगर निगम का घेराव किया जाएगा इनका साफ कहना था कि जिस तरह से यहां के दुकानदारों को हटाया गया वह अमानवीय है अगर शहर में अवैध अतिक्रमण ही हटाने हैं तो शहर में कई जगहों पर तृणमूल कांग्रेस के कई पार्टी कार्यालय हैं जो अवैध है उन्होंने कहां की राहा लेन में टीएमसी का जो पार्टी ऑफिस है या फिर मुख्य डाकघर के बगल में टीएमसी का जो कार्यालय है वह कहां से वैध हो गए? उन्होंने मेयर को चुनौती देते हुए कहा की इन कार्यालयों के कागजात अगर टीएमसी के पास है तो 24 घंटे के अंदर मेयर उन्हें आम जनता के सामने पेश करें वहीं उन्होंने कुछ होटल के बारे में भी कहा कि वह भी पूरी तरह से अवैध है लेकिन क्योंकि होटलों के मालिकों के सर पर टीएमसी नेताओं का हाथ है इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और गरीब लोगों की दुनिया उजाड़ी जा रही है वही इसी मुद्दे पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन या ए आई एम आई एम की तरफ से भी पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया दानिश अजीज के नेतृत्व में ए आई एम आई एम समर्थक गिरजा मोड़ पर रास्ते पर बैठ गए जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ मौके पर मौजूद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों ने उनको काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी इस मांग पर अड़े रहे कि जब तक तोड़े गए दुकानों के दुकानदारों को लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाएगा कि उनकी दुकानों को फिर से बनाया जाएगा वह अपना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे काफी देर तक दानिश अजीज और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस होती रही आखिरकार पुलिस ने दानिश अजीज को हिरासत में ले लिया और अपनी जीप में बिठाकर ले गई हालांकि जीप में बैठने से पहले दानिश अजीज अपने समर्थकों से यह कहते नजर आए कि इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन जारी रहना चाहिए कहा जा सकता है कि आसनसोल नगर निगम के अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर आज शहर में राजनीतिक गहमागहमी बनी रही












