कालियागंज कालियाचक में नाबालिग लड़कियों की हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का बीएनआर में विरोध प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :कालियाचक तथा कालियागंज में नाबालिग लड़कियों की हत्या के खिलाफ आज भारतीय जनता मोर्चा महिला आसनसोल संगठनिक जिला की तरफ से आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां आज बड़ी संख्या में भारतीय जनता महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं । यहां बीजेपी महिला मोर्चा के साथ साथ भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा की तरफ से राज्य सरकार तथा टीएमसी के खिलाफ नारे लगाए गए। भाजपा नेताओं का कहना था कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला है वहां महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है।

आए दिन महिलाओं बच्चियों पर अत्याचार किया जा रहा है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे। इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा की भारती चैटर्जी राढ़ बंगाल के भाजपा ट्रेडर सेल के प्रभारी सुब्रतो घांटी जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे बाप्पा चटर्जी राम अधिकारी आशा शर्मा सुदीप चौधरी मदन मोहन चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे












