कुलटी में शमशान घाट की जमीन को लेकर विवाद:
1 min read
कुलटी :आसनसोल नगर निगम के 72 नंबर वार्ड अंतर्गत कुलटी थाने के कॉलेज रोड के काली मंदिर श्मशान घाट की जमीन विवादों के घेरे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्टी सेलग्रोथ वर्क्स कारखाने के सीजीएम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को इस क्षेत्र में पंहुचा ।

जमीन के संबंध में सीजीएम ने दावा किया कि यह जमीन सेलग्रोथ वर्क्स फैक्ट्री की है । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उस जमीन पर कब्जे को लेकर थाने में शिकायत की गई है।

7 दिन का समय देते हुए एक नोटिस भी दिया जाएगा। अगर सात दिनों में जमीन खाली नहीं की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि स्थानीय पार्षद चैतन्य माजी ने क्षेत्र में अवैध निर्माण होने से इंकार किया। उन्होंने बताया कि यह शमशान 100-150 साल पुराना है जिसका स्थानीय हिंदु समुदाय के लोग इस्तेमाल करते हैं । उन्होंने दावा किया कि यह भूमि पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के अधीन है। अब चुंकि यह इलाका रिहायशी इलाका बन गया है इस कारण इस श्मशान घाट का उपयोग नहीं होता । यहां भोलानाथ मंदिर का निर्माण चल रहा है लेकिन चुंकि वर्तमान में समिति आर्थिक संकट से जूझ रही है इसलिए निर्माण काम रुका हुआ है। आने वाले दिनों में इस मंदिर का काम पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही समिति द्वारा तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है । उन्होंने साफ कहा वह अन्याय को रोकना जानते हैं यह भूमि किसी सेल ग्रोथ वर्क्स कंपनी की नहीं है












