ई वेस्ट को लेकर जिला शासक के नेतृत्व में हुआ सेमिनार का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के रविंद्र भवन में ई वेस्ट को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें टेलीकॉम कंपनी वेबिल तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी सहयोग रहा इस बारे में वेबल के एक अधिकारी ने कहा कि आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक के नेतृत्व में ई वेस्ट को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम बर्धमान जिले के सभी दफ्तरों के अधिकारी उपस्थित थे। यहां पर लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट के बारे में बताया गया और कैसे इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की वजह से पर्यावरण मैं प्रदूषण फैलता है और कैसे इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से छुटकारा पाया जा सके इस पर जानकारी प्रदान की गई ।













