गौ तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को ईडी ने किया गिरफ्तार:
1 min read
दिल्ली :गौ तस्करी मामले में आज ईडी ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को बेटी सुकन्या मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आज वह दिल्ली में ईडी मुख्यालय गई थी जहा ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे । सूत्रों का कहना है कि अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल ईडी के अधिकारियों के सवालों का सही सही जवाब नही दे रही थी। इसके बाद आज उनको गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें की गौ तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल 8 महीने पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और फिलहाल वह दिल्ली के तिहार जेल में हैं।












