पर्यावरण को लेकर सामाजिक संस्था ऐक्यतान ने सौंपा मेयर विधान उपाध्याय को ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :सामाजिक संगठन ऐक्यतान की तरफ से संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की उन्होंने आसनसोल के पर्यावरण को सुधारने के संबंध में कुछ बातें ज्ञापन के तौर पर मेयर विधान उपाध्याय को सौंपी इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष अनिर्बान बैनर्जी ने कहा कि आज संस्था की तरफ से मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की गई इस दौरान उन्होंने आसनसोल के पर्यावरण को और बेहतर बनाने संबंधी कुछ सुझाव को ज्ञापन के तौर पर मेयर को सौंपा इनमें आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जो भी नया फ्लैट बनेगा उसके 30% हिस्से को ग्रीन जोन बनाने की मांग की गई इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम में पर्यावरण संबंधी एक कमेटी बनाने की मांग की गई । इसके साथ ही उन्होंने मेयर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन पर ही रोक लगाने की मांग की । इसके अलावा अनिर्बान बनर्जी ने कहा कि आज मेयर को सौंपे ज्ञापन के जरिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम मुख्यालय सहित विभिन्न प्रशासनिक भवनों में सोलर लाइट या सौर ऊर्जा के इस्तेमाल की मांग की । वही पीने के पानी की बर्बादी पर भी रोक लगाने की मांग संगठन की तरफ से की गई अनिर्बान बैनर्जी ने सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि आज उनकी संस्था की तरफ से 8 सूत्री मांगों के समर्थन में पर्यावरण से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया लेकिन जब तक आम जनता का इसमें सहयोग नहीं रहेगा पर्यावरण को स्वच्छ और निर्मल बनाने में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि घर का कूड़ा करकट इधर उधर ना फेंके निश्चित कूड़ेदान में ही फेंके और घर से बाजार जाते हुए एक थैली लेकर चले ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करना पड़े उन्होंने साफ कहा कि पर्यावरण को लेकर आज हम सबको गंभीर होने की आवश्यकता है एक हालिया सर्वेक्षण के मुताबिक आसनसोल में 20% जमीन पर जंगल होने चाहिए लेकिन आज आसनसोल में सिर्फ 5% जमीन पर ही जंगल है इसके लिए उन्होंने मेयर से वृक्षारोपण और उन वृक्षों की रक्षा के लिए उनमें पानी देने के लिए नगर निगम से कुछ गाड़ियों का बंदोबस्त करने की भी मांग की है इस मौके पर अनिर्बान बैनर्जी के अलावा सत्यव्रत चैटर्जी अशोक राय सुकुमार सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे












