नियामतपुर फांड़ि पुलिस की कामयाबी:
1 min read
नियामतपुर :बीते सोमवार रात को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाने की नियामतपुर फांड़ि अंतर्गत बिष्णुबिहार इलाके के निवासी निवासी बिट्टू साव नामक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। घटना की सूचना पाकर डीसी अभिषेक मोदी, एसीपी कुल्टी सुकांत बनर्जी सहित कुल्टी थाना तथा नियामतपुर फांड़ि की पुलिस मौके पर पहुंची थी । घटना के 24 घंटे के अंदर ही नियामतपुर फांड़ि की पुलिस ने युवक की हत्या में शामिल दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया । नियामतपुर फांड़ि पुलिस द्वारा हत्याकांड में मुख्य आरोपी और रिश्ते में मृतक के मामा छोट कुमार साव तथा उनके साथी सोनु कुमार को गिरफतार किया। दोनों आरोपियों को बुधवार को आसनसोल अदालत में पेश किया गया ।












