कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाने को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :9 मई यानी बांग्ला 25 बैसाख को कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाएगी आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी कवि गुरु के जन्मदिन को बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है आज इसे लेकर आसनसोल नगर निगम की आलोचना भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक गुरदास चटर्जी इंद्रानी मिश्रा सुब्रतो अधिकारी तथा आसनसोल नगर निगम के तमाम कर्मचारी और अधिकारी गण उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि और शहर के कई बुद्धिजीवी और कलाकार भी यहां मौजूद थे इस मौके पर रविंद्र जयंती मनाने के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई इस बारे में जानकारी देते हुए गुरदास चटर्जी ने कहा कि 25 बैसाख को आसनसोल नगर निगम से सुबह एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो कि रविंद्र भवन तक जाएगी यहां पर कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी इसके बाद उस दिन शाम को रविंद्र भवन में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा अगले दिन यानी 26 वैशाख को भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे दोनों ही दिनों के कार्यक्रमों में कोलकाता और आसनसोल के कलाकार शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि लोपामुद्रा मित्रा के भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी प्रस्तुति पेश करने की उम्मीद है












