बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर से मुलाकात:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान जसवंत सिंह के नेतृत्व में आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और गुरुद्वारा को लेकर एक समस्या को उनके सामने रखा ।इस प्रतिनिधिमंडल में प्रबंधक कमेटी के सचिव रंजीत सिंह चरणजीत सिंह के अलावा और भी सदस्यगण शामिल थे । इस संदर्भ में चरणजीत सिंह ने बताया कि निर्मल बांग्ला अभियान के तहत उस क्षेत्र में स्थित मैदान में एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है लेकिन वहां के कुछ लोग इस निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं । इसी सिलसिले में आज इस प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मुलाकात कर अनुरोध किया कि कोई बाधा क्यों न आए यह कार्य पूरा होना चाहिए क्योंकि इससे वहां आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उस गुरुद्वारा परिसर में जो स्कूल है उस स्कूल के बच्चों को भी कुछ लोगों द्वारा लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है आज इस प्रतिनिधिमंडल ने इसे लेकर भी मेयर से गुहार लगाई। वही बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि आज उन्होंने मेयर से मुलाकात कर शौचालय निर्माण में आ रही बाधा को हटाने के लिए अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि वहां पर निर्मल बांग्ला के तहत शौचालय बनाया जा रहा है जिसे कुछ लोगों द्वारा रोकने की कोशिश की जा रही है । आज मेयर से मिलकर उन्होंने यह अनुरोध किया कि प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि इस कार्य को रोका ना जाए












