अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम हुआ सख्त:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से बीते कुछ महीनों से पूरे निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है हाल ही में आसनसोल नगर निगम की तरफ से यह कहा गया था कि आसनसोल निगम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और जहां भी अवैध निर्माण या अवैध तरीके से अतिक्रमण किया रहेगा उनको समय दिया जाएगा अगर समय के अंदर अतिक्रमण करने वाले खुद ही अतिक्रमण को नहीं हटाते हैं तो नगर निगम की तरफ से प्रशासन के सहयोग से उसे हटा दिया जाएगा आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम ने गिरजा मोर से लेकर बस स्टैंड तरफ के जीटी रोड का जायजा लिया और जीटी रोड के किनारे जो भी दुकानें बनी है उनका निरीक्षण किया इस टीम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी उत्पल सिन्हा मानस दास शंपा दां नगर निगम के मुख्य अधिवक्ता सुदीप्तो घटक आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू आसनसोल साउथ ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल सहित आसनसोल नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों ने जीटी रोड के किनारे स्थित दुकानदारों से बातचीत की और उनको समझाया कि प्रशासन की तरफ से उनको जो दुकानें ऐलाट की गई है वह उसी में सीमित रहें जीटी रोड के किनारे जो फुटपाथ है उस पर अतिक्रमण ना करें । इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम ने संयुक्त रूप से गिरजा मोर से लेकर आसनसोल बस स्टैंड जाने के रास्ते में जीटी रोड के किनारे बनी दुकानों का निरीक्षण किया और जहां भी अवैध अतिक्रमण या अवैध निर्माण देखा गया उस दुकान के मालिक से बात की गई और उनको यह बताया गया कि आसनसोल को सुंदर रखने की जिम्मेदारी हम सब की है ऐसे में उन दुकानदारों को यह हिदायत दी गई कि वह खुद से ही इन अवैध अतिक्रमणों को हटा लें उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो आने वाले समय में प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी ।

उन्होंने कहा कि आसनसोल हम सब का शहर है और इसको सुंदर रखने की जिम्मेदारी हम सब की है ऐसे में हम सभी को प्रशासन की इस कार्रवाई में सहयोग करने की आवश्यकता है उन्होंने साफ कहा कि जो भी वैध दुकानदार हैं उनको डरने की कोई आवश्यकता नहीं है आसनसोल नगर निगम और प्रशासन किसी भी गरीब जरूरतमंद के रोजगार कुछ छीना नहीं चाहता लेकिन जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि आगामी शुक्रवार से यह अभियान शुरू होगा उन्होंने बताया कि पूरे आसनसोल में इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे और जहां भी अवैध अतिक्रमण देखा जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने साफ कहा कि एक व्यक्ति के नाम पर सिर्फ एक ही दुकान एलॉट रहेगा एक व्यक्ति पांच दुकानों को लेकर बैठा रहेगा यह चलने नहीं दिया जाएगा ।












