shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आसनसोल अदालत में हुए पेश:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आज आसनसोल के सीजेएम अदालत में पेश हुए इस दौरान कई भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता वहां पर उपस्थित थे उनके साथ उनकी पत्नी चैताली तिवारी भी अदालत परिसर में उपस्थित थी यहां पत्रकारों से बात करते हुए जितेंद्र तिवारी ने अपने चिर परिचित अंदाज में अपनी बेबाक राय रखी उन्होंने कहा कि आज वह यहां पर एक मामले में सीजेएम अदालत में पेश होने के लिए आए हैं वह कानून को मानने वाले एक नागरिक हैं और इसलिए वह यहां पर आए हैं वही कल बाबुल सुप्रियो द्वारा कुमारपुर फ्लाईओवर मैं निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचने के मुद्दे पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वह कहीं भी आ सकते हैं पूरे आसनसोल में कहीं भी जाकर निरीक्षण कर सकते हैं लेकिन जो काम रेल और सेल करवा रहा है उसका निरीक्षण करने के लिए बाबुल सुप्रियो को आने की क्या आवश्यकता है यह समझ से परे है उन्होंने कहा कि अगर उनको किसी जगह का निरीक्षण करना ही है तो उनको सीधा बाड़ी जाना चाहिए जिस गांव को उन्होंने आसनसोल का सांसद रहते वक्त गोद लिया था उस गांव में जाकर देखना चाहिए कि आज उस गांव के लोग किस हालत में है । ऐसा तो नहीं है कि आसनसोल के सांसद रहते वक्त गायक के रूप में स्टेज शो करके पैसे इकट्ठा कर वह इस फ्लाईओवर का निर्माण करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि जो काम केंद्र सरकार करवा रही है वहां सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आने की कोई आवश्यकता नहीं है वही कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार पर गौ तस्करी में सम्मिलित होने के सवाल पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बाकी सब बातों का जवाब भाजपा बाद में देगी लेकिन पहले टीएमसी प्रशासन यह स्वीकार करें कि यहां पर गौ तस्करी होती है वहीं डॉ अजय पोद्दार को लेकर उन्होंने कहा कि यह कहना कि डॉ अजय पोद्दार गौ तस्करी में शामिल है बेहद निंदनीय है क्योंकि वह एक ऐसे इंसान हैं जो कुल्टी में गौशाला में जाकर वृद्ध गोवंश की सेवा करते हैं ऐसे इंसान पर गौ तस्करी में सम्मिलित होने का आरोप लगाना सर्वथा निंदनीय है। वहीं नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को टीएमसी द्वारा पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष बनाए जाने के मुद्दे पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह तो टीएमसी का अंदरूनी मामला है इस पर वह क्या कह सकते हैं टीएमसी ने तापस बनर्जी हरेराम सिंह या अन्य किसी को जिला अध्यक्ष बनने लायक क्यों नहीं समझा इसका जवाब वह नहीं दे सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page