अखिल भारतीय युवा शक्ति की टीम को रक्तदान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सासाराम में किया गया सम्मानित:
1 min read
सासाराम :अखिल भारतीय युवा शक्ति की टीम की तरफ से बीते कुछ समय से सामाजिक कार्य मैं अपना योगदान दिया जा रहा है विशेषकर रक्तदान के क्षेत्र में अखिल भारतीय युवा शक्ति की टीम ने वह कार्य कर दिखाया है जो बेहद सराहनीय है अखिल भारतीय युवा शक्ति टीम कि इसे कार्य पद्धति की सराहना आज न सिर्फ आसनसोल बल्कि राज्य से बाहर भी हो रही है हाल ही में इस संगठन को सासाराम के बिक्रमगंज में सम्मानित किया गया अखिल भारतीय युवा शक्ति टीम के सभी रक्त वीर और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर अखिल भारतीय युवा शक्ति के संस्थापक और कर्णधार विक्रम भगत सुदीप पाण्डेय सुलेखा महतो संगीता नोनिया सीमा भगत आदि उपस्थित थे इस मौके पर विक्रम भगत ने कहा के अखिल भारतीय युवा शक्ति का हर सदस्य समाज को एक बेहतर जगह बनाने के लिए प्रयासरत है विशेषकर रक्तदान को लेकर संगठन के सदस्य कटिबद्ध हैं और उन्होंने एक तरह से प्रण लिया है की रक्त की कमी से किसी की भी जान नहीं जानी चाहिए उन्होंने फर्स्ट वी केयर फाउंडेशन को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनको सम्मानित किया उन्होंने कहा कि इससे आगे और बड़े पैमाने पर अपने इस अभियान को चलाने की दिशा में उनको काफी उत्साह मिलेगा विक्रम भगत ने कहा कि रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं होता और उनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महान अभियान के साथ जोड़ें ।













