वायरल आडिओ को लेकर आज ड अजय पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा ने किया संवाददाता सम्मेलन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में आज पार्टी की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां जिला अध्यक्ष दिलीप दे कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार भाजपा लीगल सेल के अभिजीत घटक सहित भाजपा के और भी कई नेता उपस्थित थे यहां पर कुलटी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने उनके ऊपर गौ तस्करी के आरोप को लेकर सफाई दी और कहा कि उन पर यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है आपको बता दें कि हाल ही में टीएमसी नेता समीर चक्रवर्ती ने इसी मुद्दे पर कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था आज उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि गौ तस्करी में उनकी संलिप्तता को लेकर जो ऑडियो वायरल हुआ है उस ऑडियो को लेकर समीर चक्रवर्ती ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया हालांकि अपने वक्तव्य की जिम्मेदारी समीर चक्रवर्ती ने नहीं ली और कहा कि उन्होंने जो सुना है उस पर उन्होंने यह सारी बातें कहीं लेकिन जिस तरह से समीर चक्रवर्ती ने सुनी सुनाई बातों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और एक विधायक के रूप में और चिकित्सक के रूप में उनकी छवि को धूमिल की इसके लिए भाजपा इसे अच्छी नजरों से नहीं देख रही है उन्होंने कहा कि उन पर यह हमला सिर्फ व्यक्ति डॉक्टर अजय पोद्दार पर नहीं है उन पर यह हमला 2024 के लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भाजपा पर हमला है और भाजपा जो कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसे बर्दाश्त नहीं करेगी वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर एक वार्तालाप के दौरान उन पर और उनके बेटे पर गौ तस्करी में संलिप्त होने के आरोप लगाए जा रहे हैं जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ है उस पर डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा के शराब के नशे में कौन क्या कहता है वह इस बारे में जरा भी चिंतित नहीं है उन्होंने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को भी बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं भाजपा लीगल सेल के अभिजीत घटक ने कहा के टीएमसी के समीर चक्रवर्ती ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉक्टर अजय पोद्दार पर गौ तस्करी में शामिल होने के आरोप लगाए थे इसके बाद भाजपा द्वारा उनको 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था और उनको कहा गया था कि अगर वह 48 घंटे के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई बातों के लिए बिना शर्त क्षमा याचना नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी 48 घंटे पार हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्होंने क्षमा याचना नहीं की है इसलिए आज वह एक अधिवक्ता के रूप में डॉ अजय पोद्दार की तरफ से समीर चक्रवर्ती को लीगल नोटिस भेज रहे हैं उनको 7 दिनों का समय दिया गया है अगर 7 दिनों के अंदर वह अपनी कही गई बातों के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि अगर 7 दिनों के बाद भी समीर चक्रवर्ती बिना शर्त माफी नहीं मांगते तो पार्टी नेतृत्व के साथ सलाह मशविरा करके अगला कदम तय किया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि समीर चक्रवर्ती ने उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कही थी वह डॉक्टर अजय पोद्दार के लिए एक चिकित्सक के तौर पर बेहद शर्मनाक थी और इससे उनकी छवि पर असर पड़ा है












