बर्नपुर के ध्रुबडंगाल के श्री श्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद हुए सम्मिलित:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के ध्रुबडंगाल इलाके में स्थित श्री श्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर हर साल आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस साल भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया शनिवार को यहां अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और उन्होंने अखंड हरिकीर्तन सुनने का लाभ उठाया इस मौके पर आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद भी मंदिर परिसर में आए और उन्होंने भक्ति भाव के साथ अखंड हरिकीर्तन में हिस्सा लिया। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने मंदिर में पूजा अर्चना की और अन्य भक्तों के साथ बैठकर अखंड हरिकीर्तन सुनने का लाभ उठाया इतना ही नहीं है कृष्णा प्रसाद ने हरिकीर्तन में भी हिस्सा लिया ।

आपको बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जबकि कृष्णा प्रसाद इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने हैं बीते 2 दशकों से भी ज्यादा समय से कृष्णा प्रसाद विभिन्न ने सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हैं सिर्फ आसनसोल ही नहीं पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में कल्ला प्रभु छठ घाट पर छठ के अवसर पर जो अद्वितीय और अलौकिक वातावरण का निर्माण होता है वह कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में ही होता है 2021 में छठ से पहले उन्होंने हरिद्वार की यात्रा की थी और वहां से हजारों लीटर में गंगाजल लाकर पूरे शहर को पवित्र करके छठ का भव्य आयोजन किया था अभी कुछ दिनों पहले ही वह महाकाल की नगरी उज्जैन गए थे और वहां पर वहां में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और रुद्राभिषेक किया उनका कहना है कि इन सभी अनुष्ठानों में सम्मिलित होने का उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है वह है आसनसोल के साथ-साथ पूरे विश्व की कल्याण कामना ।












