ईद मिलन समारोह में आपसी भाईचारे की तस्वीर:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुनीर बेग के आवास सह कार्यालय में उनके नेतृत्व में हर साल की तरह इस साल भी ईद के पवित्र अवसर पर
ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी ने एक-दूसरे का गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं इस बीच मौजूद सभी ने विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारे को बनाये रखने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि आसनसोल शहर में सभी धर्म के लोग एक दूसरे से मिलकर रहते हैं तथा सभी लोग एक दूसरे के पर्व को मिलजुल कर मनाते हैं, जो काफी सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मुनीर बेग, मुनीर बेग की पत्नी मुमताज बेग, कैश बेग, मुख्तार खान, सयंतन मुखर्जी, प्रभाकर नारायण सिंह, शम्स परवेज खान, तारिक अंजुम, नयन घोष, पवन जैसवाल, मुकेश केसरी, फिरदोस आलम, शकील दानिश, सिद्धांत सिंह, अरफात नासिर, जयंत सेन, अभय गिरी आदि वकील मौजूद थे। बता दें कि प्रत्येक वर्ष ईद के मौके पर यहां सभी लोग इकट्ठे होकर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां देते हैं।












