नियामतपुर में सड़क हादसा एक बाइक सवार की मौत:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर चौकी अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड पर बराकर से आसनसोल जा रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार टीपू खान की मौत हो गई. ज्ञात हुआ है कि युवक का घर कुलटोरा में है.वह ईद के पवित्र त्योहार में अपने ससुराल नियामतपुर जा रहा था.सड़क हादसा इसी दिन दोपहर के समय हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस करीब दस फीट तक बाइक सवार को घसीटती चली गई, जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय भीड़ ने बस को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की और आसनसोल बराकर रोड पर दुर्घटनास्थल पर सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया । मौके पर पहुंची नियामतपुर चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । दूसरी ओर, स्थानीय पार्षद जाकिर हुसैन और पूर्व एमएमआईसी मीर हासिम और पुलिस स्थानीय लगातार उग्र होती जनता को शांत करने के लिए आगे आए। उनके सामने ही जनता ने पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया नियामतपुर चौकी पुलिस व कुल्टी थाना पुलिस व एसीपी कुल्टी सुकांत बनर्जी के सामने लोगों ने मांग करना शुरू कर दिया कि यह दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्र बन गया है. करीब छह महीने पहले क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लेकिन इलाके में स्पीड ब्रेकर या बंपर लगाने की मांग के बावजूद प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. इसलिए उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में तत्काल स्पीड ब्रेकर या बंपर की व्यवस्था की जाए। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा अंत में पुलिस के आश्वासन पर जाम हटाया गया












