मुनीर मंडल ने जिले के सभी लोगों को अमन शांति के साथ ईद मिलादुन नवी मनाने की अपील की
1 min readआसनसोल टाइम्स
पांडवेश्वर: मुसलिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद मिलादुन नवी का पर्व आने वाले 19 अक्तूबर को मनाई जाएगी । पांडवेश्वर के कद्दावर टीएमसी नेता मुनीर मंडल ने जिले के सभी लोगों को अमन शांति के साथ ईद मिलादुन नवी मनाने की अपील की । इसके साथ ही उन्होंने सबको सरकार के नियमों का पालन करते हुए इस त्योहार को मनाने की जरुरत पर बल दिया । उन्होंने बंगाल की सांप्रदायिक सौहार्द की धरोहर की हवाला देते हुए सबको एकसाथ मिलकर सभी धर्मों के त्यौहारों को मनाने की अपील की













