दुर्गापुर के अन्नपूर्णा नगर में विसर्जन के बाद बमबाजी, वाहनों में तोड़फोड़, 6 घायल, तनाव इलाके में हड़कंप
1 min readआसनसोल टाइम्स
दुर्गापुर: शनिवार की रात दुर्गापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा नगर इलाके में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बमबाजी करने एवं वाहनों में तोड़फोड़ करने से हड़कंप मच गया। दुर्गापुर के वार्ड संख्या 17 के अन्नपूर्णा नगर इलाके में मारपीट करने से कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को हटाकर मामला शांत किया । आरोप है कि कुछ अज्ञात युवकों ने नशे की हालत में मारपीट की एवं फरार हो गए । वही घटना में जख्मी हुए लोग हमलावरों को चिन्हित कर रहे हैं ।













