19 तारीख को मुसलिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद मिलादुन नवी मनाई जाएगी । अमन शांति से मनाएं। मुनव्वर शेख
1 min readआसनसोल टाइम्स
आसनसोल: आने वाली 19 तारीख को मुसलिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद मिलादुन नवी मनाई जाएगी । इसे लेकर पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष मुनव्वर शेख ने जिले के सभी लोगों को अमन शांति के साथ ईद मिलादुन नवी मनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है इसी वजह से सबको सरकार के नियमों का पालन करते हुए इस त्योहार को मनाने की जरुरत है । इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की सांप्रदायिक सौहार्द की धरोहर को संजोके रखने की भी अपील की













