shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियल रिलीफ सोसाइटी ने बाबासाहेब के जन्मदिन पर किया शहर के गणमान्य हस्तियों को सम्मानित:

1 min read

आसनसोल :शिल्पांचल में बहुत से सामाजिक संगठन है जो लंबे अरसे से अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन इनमें भी अगर किसी संगठन का नाम अग्रिम पंक्ति में रखा जा सकता है तो वह है आसनसोल डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल रिलीफ सोसायटी भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर बना यह संगठन बाबा साहब के आदर्शों पर ही चलता है और जैसे कि उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जहां पर कोई भेदभाव नहीं होगा और किसी को भी वंचित नहीं किया जाएगा यह संगठन भी उसी आदर्श पर चलते हुए पिछले लंबे समय से समाज के वंचित वर्ग के उत्थान में लगा हुआ है ।

समय-समय पर इस संगठन की तरफ से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए जाते हैं और समाज की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाता है ताकि उनको देखकर समाज के दूसरे लोग भी प्रेरित हो सके इसी क्रम में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर आसनसोल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियल रिलीफ सोसायटी की तरफ से आसनसोल शिल्पांचल की कुछ विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया संगठन के सचिव डॉ जीशान इलाही के नेतृत्व में संगठन के कोषाध्यक्ष बिरजिस इलाही अंसारी खालिक रेहान शकील आसिफ आदि ने आसनसोल शिल्पांचल के कुछ नामचीन हस्तियों को समाज के प्रति उनके अनवरत योगदान के लिए सम्मानित किया ।

आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक को समाज के उत्थान और सभी वर्गों के लिए उनके द्वारा किए जा रहे मुसलसल प्रयासों के कारण सम्मानित किया गया इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय को भी संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभीजीत घटक और वसीम उल हक एमएमआईसी गुरुदास चैटर्जी दिव्येंदु भगत तथा प्रदेश टीएमसी सचिव वी शिवदासन उर्फ दासु को भी सम्मानित किया । सभी गणमान्य हस्तियों ने आसनसोल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियल रिलीफ सोसायटी की सराहना की और जिस तरह से डॉक्टर जीशान इलाही के नेतृत्व में यह संगठन बीते लंबे समय से लगातार सामाजिक कार्यों में संलिप्त रहा है उसकी सराहना की और आश्वासन दिया कि भविष्य में उनके सामाजिक कार्यों में उनकी तरफ से कोई भी सहयोग होगा तो जरूर करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page