देंदुआ पंचायत में तीन ढलाई रास्तों का हुआ शिलान्यास:
1 min read

सालानपुर :मंगलवार को देंदुआ पंचायत के लेफ्ट बैंक व बाथानबारी गांव में तीन नई पक्की सड़कों का शिलान्यास किया गया.सड़क का उद्घाटन देंदुआ ग्राम पंचायत प्रधान शिमुला मरांडी, उपाध्यक्ष रंजन दत्ता ने किया । इनके अलावा पंचायत सदस्य रेखा मल्लिक, समाजसेवी व मजदूर नेता मनोज तिवारी, सुप्रकाश माजी, मोबिन खान आदि भी उपस्थित रहे। लेफ्ट बैंक फारेस्ट कार्यालय से नतूनपारा तक 150 फीट की पहली सड़क को पंचायत समिति डेढ़ लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण करवा रही है। नारियल फोड़कर इस सड़क का शिलान्यास किया गया। फिर लेफ्ट बैंक न्यू कॉलोनी से हाडला रोड तक संपर्क मार्ग करीब 200 फीट का है । इसके शिलान्यास का काम देंदुआ पंचायत के फिफटिन एफसी फंड से 2 लाख रुपये खर्च कर किया जा रहा है । इसके बाद बाथानबाड़ी गांव में देंदुआ पंचायत के फंड से एक लाख 30 हजार की लागत से सड़क के शिलान्यास का काम किया गया। इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि बरसात के दिनों में इन सड़कों पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के प्रयास से इन तीनों सड़कों को पक्का कर दिया गया












