सुप्रसिद्ध समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना रुद्राभिषेक में हुए सम्मिलित:
1 min read

उज्जैन :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की इसके साथ ही उन्होंने वहां रुद्राभिषेक किया कृष्णा प्रसाद ने वहां विधिवत तरीके से 7 घंटे तक महाकाल की पूजा अर्चना की तथा रुद्राभिषेक में सम्मिलित हुए उन्होंने इस विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए और शिल्पांचल सहित समस्त विश्व के लिए मंगल कामना की । इस संदर्भ में कृष्णा प्रसाद ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर आकर पूजा अर्चना कर वह खुद को बेहद सौभाग्यवान महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पूजा अर्चना कर और रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर उन्हें एक ऐसे अलौकिक शांति की अनुभूति हो रही है जिसे शब्दों में बता पाना असंभव है ।

उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर का स्थान सनातन धर्म में बेहद महत्व रखता है और यहां आकर पूजा अर्चना करके वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर पूजा अर्चना के जरिए उन्होंने न सिर्फ आसनसोल बल्कि पूरे देश और विश्व के लोगों के लिए मंगल कामना की आपको बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर सिर्फ भारतवर्ष में ही नहीं पूरी दुनिया में सुप्रसिद्ध है और यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं माना जाता है कि जो भी यहां सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है देवादीदेव महादेव उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं ।

कहते हैं कि महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत भैरवगढ़ में काल भैरव मंदिर में काल भैरव के दर्शन करने से मन की हर अभिलाषा पूर्ण होती है












