गोविंद नगर गुरुद्वारा में गुरु अंगद साहिब जी का प्रकाश परब बड़ी ही श्रद्धा गुरु मर्यादा के अनुसार संपन्न:
1 min read
जमुड़िया :मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के 12 नंबर वार्ड स्थित गोविंद नगर गुरुद्वारा में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गोविंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख धर्म के दूसरे गुरु गुरु अंगद साहिब जी के जन्म उत्सव के अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया । इस संदर्भ मे गुरुद्वारा प्रधान दलबीर सिंह तथा उप प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर पंजाब की धरती से प्रवचन देने के लिए गणमान्य अतिथिगण पहुंचे थे । दरबार साहिब जिसे गोल्डन टेंपल के नाम से भी जाना जाता है वहां के हजूरी रागी कीर्तनी जत्था भाई जलविंदर सिंह जसवंत सिंह मनवीर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से आई हुई संगत को गुरु जस सुनाया ।इसके बाद पंजाब के पटियाला से आए कथावाचक ज्ञानी सुरेंद्र सिंह जी गुरबाणी की व्याख्या कर आए हुए श्रद्धालु अर्थात संगत को बताया कि किस तरह से गुरु अंगद साहिब जी ने हुकुम मानने की प्रथा को शुरू किया था और अपने गुरु की हर हुकम को मानते थे । आज हम लोगों के गुरु गुरु ग्रंथ साहिब जी हैं हम लोगों को उनकी वाणी तथा वह जो हुक्म देते हैं हमें मानना होगा तभी हमारा कल्याण होगा हर बाधा संकट से दूर रहेंगे। गुरुद्वारा सचिव राम सिंह एवं उप सचिव सोहन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी तथा जमुरिया ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी जमुरिया के तृणमूल नेता तथा पार्षद मृदुल चक्रवर्ती भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे । सभी ने गुरु महाराज जी के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया । उनका कहना था कि निगम हमेशा गोविंद नगर गुरुद्वारा एवं यहां के नगर वासियों के साथ है । इस इलाके के विकास के लिए आसनसोल नगर निगम गोविंद नगर वासियों के साथ है । कार्यक्रम में जमुरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मोहम्मद रियाजुद्दीन, समाजसेवी ज्ञानेंद्र दुबे भी मौजूद थे। सभी अतिथि गण को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया । वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष हरदयाल सिंह एवं सह कोषाध्यक्ष हरदयाल सिंह रिंकू ने कहा की गोविंद नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से 2 दिन पहले से ही अखंड पाठ का आयोजन किया गया था जिसकी समाप्ति आज हुई है समाप्ति के बाद पंडाल में विशाल गुरबाणी कीर्तन का कार्यक्रम हुआ 2 दिन तक यहां पर लंगर का भी आयोजन चलता रहा और मंगलवार शाम को भी यहां पर गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया गया यहां पर हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालु संतो ने लंगर भी छक्का।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन ने क्विज कंपटीशन एवं लिखित गुरुमुखी कंपटीशन भी कराया साथ में सीखी वाली चरखी का भी आयोजन था जहां पर जीतने वाले को पहले पुरस्कार के रुप में बच्चों की साइकिल प्रदान की गई साथ में पुरस्कार एवं मेडल भी दिए गए।
गोविंद नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरजिंदर सिंह सतनाम सिंह गुरनाम सिंह बेअंत सिंह ने कहा सभी ने जिस तरह से इस कार्यक्रम में सहयोग किया है हम लोग उन सभी लोगों के धन्यवाद करते हैं और इसी तरह से मिलजुल कर हम लोग यह काम करते रहें यही वाहेगुरु जी से प्रार्थना करते हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोविंद नगर स्त्री सत्संग सभा नौजवान एवं सेवादारों ने लंगर एवं पूरी व्यवस्था देखी इस कार्यक्रम में दुर्गापुर रानीगंज जमुरिया गायघाटा उखड़ा बहुला बर्नपुर चिनाकुरी ध्रुव डांगाल बराकर बर्नपुर सिख संगत
श्रीपुर निघा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगण पहुंचे थे । इस मौके पर छिन्दा सिंह राजू सिंह रंजीत सिंह पाल सिंह बलविंदर सिंह अजमेर सिंह के साथ अन्य सदस्यों ने लंगर की व्यवस्था देखरेख में सहयोग किया












