टोटो चालकों को भी अब बनाना होगा ड्राइविंग लाइसेंस:
1 min read
आसनसोल :अब शिल्पांचल में ओटो और टोटो चलाने के लिए लाइसेंस के साथ ही खरीदने के लिए भी लाइसेंस अनिवार्य होने जा रहा है । इस संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस के परिवहन यूनियन के नेता राजू आहलूवालिया ने बताया वह लंबे समय से आई एन टी टी यू सी के बैनर तले आंदोलन करते आ रहे हैं । उनकी मांग थी कि जिस तरह से ऑटो का पंजीकरण होता है ऑटो चालकों को लाइसेंस लेना पड़ता है वह एक निश्चित रूट पर ही ऑटो चला सकते हैं ठीक उसी तरह टोटो को भी ड्राइविंग लाइसेंस लेना होगा पंजीकरण कराना होगा तथा निश्चित रूट पर ही टोटो का परिचालन करना होगा । आखिरकार आरटीओ कार्यालय द्वारा यह प्रक्रिया शुरू की गई है और अब से टोटो को भी ऑटो की ही तरह सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी । उन्होंने बताया कि टीएमसी की सरकार चाहती है कि सभी रोजगार कर सकें क्योंकि टोटो चालक भी जरूरतमंद परिवारों से आते हैं । लेकिन हर चीज को एक सिस्टम के अनुसार करना होगा और उनको खुशी है कि उनकी लंबी लड़ाई रंग लाई और आरटीओ कार्यालय द्वारा टोटो के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा की राज्य जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी श्रमिक नेता मलय घटक अभिजित घटक जो कहते हैं वह पूरा करते हैं और टोटो का पंजीकरण इसका एक सबूत है ।












