shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम परिसर में 5 कैनोपी का किया उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम परिसर में स्वयंभर गोष्ठी की महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के लिए नगर निगम की तरफ से एक पहल की गई यहां पर पांच कैनोपी का उद्घाटन किया गया आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने इनका फीता काटकर उद्घाटन किया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा गुरदास चटर्जी पार्षद जीतू सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और स्वयंभर गोष्ठी की महिलाएं उपस्थित थी यह कैनोपी या फोल्डिंग दुकाने इन महिलाओं को दी गई ताकि आसनसोल नगर निगम के विभिन्न बोरो इलाकों के किसी एक जगह पर यह लोग इन दुकानों को लगा सके और उनके द्वारा बनाई गई चीजों को बेच सकें वहीं दो कैनोपी आसनसोल नगर निगम मुख्यालय परिसर में भी रहेगी ।

इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एनयूएलएम विभाग की एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहती है कि राज्य की महिलाएं स्वनिर्भर बने इसके लिए उन्होंने कई परियोजनाएं शुरू की है आसनसोल नगर निगम की तरफ से भी इस तरह की यह परियोजना शुरू की गई है उन्होंने कहा कि इससे पहले रानीगंज कुल्टी आदि इलाकों में महिलाओं को कैनोपी प्रदान की गई है ।

आज आसनसोल के पांच बोरो इलाकों के लिए कैनोपी का उद्घाटन हुआ उन्होंने कहा कि इससे गोष्ठी की महिलाएं उनके द्वारा बनाई गई चीजों को बाजार में बेच सकते हैं जिससे कि उनको अच्छी आमदनी होगी वही गोष्ठी से जुड़ी एक महिला मिली तिवारी ने कहा कि आज इन कैनोपी का उद्घाटन किया गया उनका पूरा भरोसा है कि इससे आने वाले समय में महिलाएं स्वनिर्भर बनेगी और उनके द्वारा बनाई गई चीजों को बाजार में बेचने का उनको एक अच्छा अवसर मिलेगा उन्होंने इसके लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नगर निगम के मेयर सहित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page