आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने की निगम कमिश्नर राहुल मजूमदार से मुलाकात:
1 min read

आसनसोल:आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल है आज निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार से मुलाकात कर शहर के विकास को लेकर कुछ बातें रखीं इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर से अनुरोध किया कि ट्रेड लाइसेंस के कैंप लगाया जाए जिससे व्यापारियों को सुविधा होगी इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम को भी आर्थिक लाभ मिलेगा इस बारे में शंभू नाथ झा ने कहा की पिछले साल की भांति इस साल भी अगर ट्रेड लाइसेंस के लिए कैंप लगाया जाए तो वह बेहतर होगा इससे व्यापारियों को सहूलियत होगी और इसके साथ नगर निगम को भी आर्थिक लाभ मिलेगा उनका कहना था कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पिछले साल आसनसोल नगर निगम में 7 करोड़ का टैक्स जमा किया था और इस वित्तीय वर्ष में भी इस सिलसिले को जारी रखने के लिए उन्होंने कमिश्नर राहुल मजूमदार को कई सुझाव दिए












