shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने की कमिश्नर राहुल मजूमदार से मुलाकात जीतू सिंह ने दी प्रतिक्रिया:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल है आज निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार से मुलाकात कर शहर के विकास को लेकर कुछ बातें रखीं इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर से अनुरोध किया कि ट्रेड लाइसेंस के कैंप लगाया जाए जिससे व्यापारियों को सुविधा होगी इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम को भी आर्थिक लाभ मिलेगा इस पर जब हमने 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह से बात की तो उन्होंने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नगर निगम के कमिश्नर से मुलाकात का स्वागत किया उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स शहर के विकास को लेकर चिंतित है और इस दिशा में पहल कर रहा है उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस के लिए कैंप लगाना है एक अच्छा विचार है लेकिन उससे पहले चेंबर के पदाधिकारियों को पूरे आसनसोल में लाखों वर्ग मीटर पर चल रहे अवैध निर्माण के बारे में भी ठोस पहल करने की आवश्यकता है जीतू सिंह ने दावा किया कि पूरे आसनसोल में जिस तरह से अवैध निर्माण किया जा रहा है उसे आसनसोल नगर निगम को कम से कम 500 करोड़ रुपए का चूना लग रहा है उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को चाहिए कि इस दिशा में वह कोई ठोस पहल करें ताकि इस तरह के अवैध निर्माणों को रोका जा सके और जो अवैध निर्माण कर रहे हैं उनसे फाइन वसूला जा सके ताकि आसनसोल नगर निगम को हो रहे नुकसान से बचा जा सके उन्होंने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम में जनरल फंड की बेहद कमी है जिस वजह से किसी भी वार्ड में सही तरीके से विकास कार्यों को पूरा नहीं किया जा रहा है आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स अगर सही मायनों में आसनसोल के विकास को लेकर गंभीर है तो आसनसोल में चल रहे अवैध निर्माण को रोकने और अवैध निर्माण करने वालों से फाइन लेने के विषय पर भी वह पहल जरूर करेगा उनका साफ कहना था कि अगर आसनसोल का विकास होगा तो आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित जितने भी चेंबर है सभी का विकास होगा और यह सुनिश्चित करना सिर्फ मेयर या यहां के मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है एक नागरिक के तौर पर सभी को यह जिम्मेदारी लेनी होगी उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय हो या मंत्री मलय घटक सभी कोशिश कर रहे हैं कि आसनसोल का सर्वांगीण विकास को लेकिन अगर फंड नहीं रहेगा तो विकास कार्य कैसे किए जा सकेंगे और इसके लिए सभी को तत्पर होना होगा उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुत कोशिश कर रही हैं कि आसनसोल का विकास हो लेकिन उन पर भी आर्थिक बोझ डालने की एक हद है और अब समय आ गया है कि आसनसोल वासी खुद भी इस बोझ को थोड़ा उठाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page