आई आर सी टी सी की तरफ से हुआ संवाददाता सम्मेलन, 20 मई को कोलकाता से खुलेगी भारत गौरव ट्रेन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में आई आर सी टी सी द्वारा एक संवाद दाता सम्मेलन किया गया । यहां आई आर सी टी सी से निखिल सोनार श्रवण कुमार पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि कोलकाता से पहली बार देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन खुलेगी । इसके जरिए भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किरायों में लगभग 33% छूट देगा । यह पर्यटक ट्रेन 20 मई को कोलकाता से खुलेगी । इसके बाद यह ट्रेन कोलकाता वर्धमान बोलपुर शांतिनिकेतन रामपुरहाट पाकुड़ साहिबगंज कहलगांव भागलपुर जमालपुर किऊल बरौनी समस्तीपुर मुजफ्फरपुर हाजीपुर जंक्शन पाटलिपुत्र आरा बक्सर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज स्टेशन से तीर्थयात्रियों को ट्रेन में सवार करेगी और उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग श्री ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग विश्वमित्री स्टैचू ऑफ यूनिटी द्वारका में श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा श्री द्वारिकाधीश मंदिर सोमनाथ में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग शिर्डी में साईं बाबा तथा नासिक में श्री त्रिंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगणापुर मंदिर के दर्शन कराते हुए 31 मई को वापस लौटेगी ।

आपको बता दें कि आसनसोल के यात्री बर्दवान से ट्रेन में चढ़ सकते हैं यात्रियों की सुविधा हेतु इस बार भारतीय रेल द्वारा संचालित भारत गौरव ट्रेन में पहली बार तीन श्रेणियां रखी गई हैं जिसमें स्लीपर क्लास का शुल्क ₹20060 प्रति व्यक्ति स्टैंडर्ड श्रेणी थर्ड एसी क्लास का शुल्क ₹31800 प्रति व्यक्ति है इसके साथ ही कंफर्ट टु एसी का शुल्क प्रति व्यक्ति ₹41600 रखा गया है इस शुल्क में भोजन तथा परिवहन भी सम्मिलित है तथा श्रेणियों के हिसाब से ही वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध होगी । सभी यात्रियों को सुबह दोपहर और रात का भोजन सुबह शाम की चाय और प्रत्येक दिन 2 बोतल पानी उपलब्ध कराई जाएगी सब भोजन शाकाहारी होगा घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था की गई है कोच में सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मी और टुर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे इस बार यात्रा के दौरान एक चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे












