shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मोहिशिला कॉलोनी गवर्नमेंट हाई स्कूल में रीयूनियन कार्यक्रम का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के मोहिशिला कॉलोनी गवर्नमेंट हाई स्कूल में री यूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां इस स्कूल के पूर्व छात्र उपस्थित थे । कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक तथा ए डी डी ए चेयरमैन तापस बैनर्जी रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमातमानंद जी महाराज प्रख्यात उद्योगपति शिक्षाविद तथा इस स्कूल के पुर्व छात्र सचिन राय सहित इस स्कूल के कई पूर्व छात्र और शिक्षकगण उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्कूल प्रबन्धन द्वारा आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर तापस बैनर्जी ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरूरी होते हैं इससे पूर्व छात्र फिर से एकसाथ आते हैं और पुरानी यादों को ताजा करते हैं । उन्होंने कहा कि एक समय इस स्कूल का काफी नाम था यहां छात्रों की भी अच्छी खासी संख्या थी लेकिन आज शायद अभिभावक अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में भेजना चाहते हैं। हालाकी बच्चों के विकास में उन्होंने शिक्षकों की शिक्षा प्रदान करने के प्रति समर्पण भाव को ज्यादा तवज्जो दिया । उन्होंने कहा कि पहले के जो शिक्षक थे वह अपने कार्य को एक पेशा नही सामाजिक जिम्मेदारी समझते थे । वहीं सचिन राय ने कहा कि आज यहां आकर उनको पुराने दिनों की याद ताजा हो गई । कई पुराने दोस्तों से उनकी मुलाकात हुई । उन्होंने भी इस स्कूल की वर्तमान दशा पर चिंता जताई और कहा कि उनको उम्मीद है कि ए डी डी ए चेयरमेन और रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी इस स्कूल के विकास को लेकर कोई सार्थक प्रयास करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page