आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में आज महाराणी स्थान मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में आज महाराणी स्थान मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया । यह सभी भक्ति गीतों की धुन पर आगे बढ़ीं साथ ही रह रहकर माता का जयकारा भी लगाते हुए भक्ति में सराबोर होकर यात्रा आगे बढ़ी । कलश यात्रा महराणी से शुरू हुई तथा दुर्गा मंदिर जीटी रोड़ होते हुए मुर्गासोल की परिक्रमा करते हुए मंदिर परिसर में आकर खत्म हुई। इस कलश यात्रा से चारों तरफ जैसे एक भक्तीमय माहौल बन गया था । सभी महिलाओं ने लाल या पीले रंग की साड़ी पहन कर कलश यात्रा को और भी मनमोहक बना दिया । सभी भक्तों में एक उल्लास देखने को मिल रहा था । कलश यात्रा को सफल बनाने में शम्भू नाथ झा , अमित देता , विनोद पलाहा , राजेश भगत , जीतू शर्मा , रवि सखुजा , बाबी , कृष्णेन्दू तिवारी , यादव जी ने अहम भूमिका निभाई । इसके साथ आज रात मंदिर में जागरण का भी कार्यक्रम है ।












