shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में हुआ महायज्ञ खिचड़ी भोग का वितरण:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आज कल्ला इलाके में एक महायज्ञ तथा खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। सबसे पहले कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में एक महायज्ञ हुआ जिसमे जजमान के रूप में कृष्णा प्रसाद उपस्थित थे । इस यज्ञ के जरिए आसनसोल भारतवर्ष तथा पूरे विश्व के कल्याण की कामना की गई । इसके उपरांत कृष्णा प्रसाद ने मंच पर पहुंचकर भगवान राम सूर्य भगवान तथा बजरंगबली की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उन्होंने सभी आमंत्रित अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने वक्तव्य में कृष्णा प्रसाद ने कहा कि विश्व शांति विश्वशांति और जन कल्याण के लिए उन्होंने आज एक महायज्ञ का आयोजन किया है उन्होंने बताया कि चैती छठ रामनवमी महावीर जयंती और हनुमान जयंती के अवसर पर शिल्पांचल में भव्य कार्यक्रम हुए जिनमें बड़ी तादाद में भक्तों ने हिस्सा लिया उनकी इच्छा थी कि इन धार्मिक अनुष्ठानों के बाद एक महायज्ञ किया जाए ताकि आसनसोल के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष और विश्व के लिए शांति की कामना की जा सके उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि 2024 में पूरे भारत के साथ-साथ शिल्पांचल का भी भविष्य उज्जवल होने वाला है तथा और भी अच्छे दिन आने वाले हैं उन्होंने इसके लिए समाज के हर वर्ग के लोगों का सहयोग मांगा और कहा कि वह आगे भी इसी तरह से सामाजिक कार्यों में जुड़े रहना चाहते हैं और अपनी भूमिका को और विस्तृत करना चाहते हैं इसके उपरांत तकरीबन 21000 से ज्यादा लोगों के नर नारायण सेवा की गई कृष्णा प्रसाद ने अपने हाथों से लोगों को खिचड़ी भोग परोसा कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आज लोगों को भोजन करवाकर और भोग खिलाकर उनके मन में जो शांति मिली है वह अवर्णनीय है भविष्य में भी वह इसी तरह के सामाजिक कार्य करते रहना चाहते हैं इसके साथ ही उन्होंने एक मेडिकल वैन और एंबुलेंस चलाने की बात भी दोहराई उन्होंने कहा कि हैदराबाद से खासतौर पर बन कर एक एंबुलेंस और एक वोल्वो बस आएगी जिसमें सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी चिकित्सकों के साथ-साथ 12 सदस्यीय एक मेडिकल टीम भी रहेगी जो उन जगहों पर जाकर लोगों को चिकित्सकीय सेवा प्रदान करेगी जहां पर अभी तक चिकित्सकीय सेवा नहीं पहुंच सकी है कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आने वाले समय में वह अपने सामाजिक कार्यों के दायरे को और आगे बढ़ाना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा वह कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page