कुल्टी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर बड़ा हादसा टला:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ि अंतर्गत दो नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौरंगी ओवर ब्रिज पर कुरियर डिलीवरी कंपनी का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर गलत मार्ग में घुस गया और पुल के गार्डवॉल से जा टकराया । हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ । समाचार सूत्रों के अनुसार, चौरंगी ओवर ब्रिज के पास कोलकाता से पटना जा रहे ट्रेलर ट्रक का अगला पहिया फटने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और गलत मार्ग में जा घुसा. और पुल के गार्डवॉल से जा टकराया। लेकिन एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। क्योंकि नीचे संपर्क मार्ग है। अगर ट्रेलर ट्रक ओवर ब्रिज के नीचे आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चालक और कर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं












