विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एचएलजी अस्पताल परिसर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आज हर साल की तरह इस साल भी एचएलजी अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां 50 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रह किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एचएलजी अस्पताल के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि हर साल एचएलजी अस्पताल की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे ब्लड बैंक में रक्त की जो कमी है उसे पूरा किया जा सके और लोगों की बेशकीमती जिंदगियों को बचाया जा सके उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में रक्त की काफी कमी है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए एचएलजी अस्पताल की तरफ से हर साल इस शिविर का आयोजन होता है इस साल भी इस शिविर का आयोजन किया गया है और उम्मीद है कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी ज्यादा से ज्यादा लोग आकर स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे उन्होंने इसके लिए रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर धर और उनके संगठन बर्नपुर सोशल वेलफेयर कमिटी वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन को भी धन्यवाद दिया ।













