गुड फ्राइडे के मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने निकाली आसनसोल में शोभायात्रा:
1 min read
आसनसोल :ईसाई समुदाय के पवित्र दिन गुड फ्राइडे के अवसर पर आज आसनसोल में ईसाई समुदाय की तरफ से एक शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में न सिर्फ ईसाई समुदाय के बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हुए तकरीबन चार हजार के करीब लोग आसनसोल के चेलीडंगाल इलाके से निकले और आसनसोल बस स्टैंड के निकट सैक्रेड हार्ट चर्च तक पहुंचे इस मौके पर चर्च के एक पादरी ने कहा की आज गुड फ्राइडे के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हुए कहा कि आज का दिन ईसाई समुदाय के लोगों के लिए बहुत पवित्र दिन है आज ईसाई समुदाय के लोग उपवास रखते हैं चर्च में आकर प्रार्थना करते हैं जिसमें मानव कल्याण विश्वकल्याण की प्रार्थना की जाती है उसके उपरांत दोपहर में भी श्रद्धालु चर्च आते हैं और एक बार फिर से प्रार्थना की जाती है जो कि 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक चलती है उन्होंने कहां की ईसा मसीह सभी की प्रार्थना स्वीकार करेंगे और सभी का मंगल करेंगे उन्होंने कहा कि ईसा मसीह ने मानव कल्याण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी और आज सारे ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं












